पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण को पीटा , गला घोटने की कोशिश
बिजनौर। धामपुर थाने के गांव मानपुर शिवपुरी निवासी मुकेश कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जुलाई की रात उसे फोन करने गांव सलाराबाद में मेघराज सिंह की बैठक पर बुलाया गया। मुकेश बाइक से वहां पहुंचा और मेघराज से बात करने लगा। तभी दो पुलिस कर्मी सुरेंद्र चौहान और अश्वनी ने उसे दबोच लिया। बेवजह मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने गले में धबला डालकर गला घोटने की कोशिश की। मारपीट खींचतान में उसकी जेब से दो हजार रुपये भी निकाल लिए। सिपाही सुरेंद्र चौहान की नेम प्लेट मुकेश के हाथों में आ गई। पुलिस कर्मियों ने सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। अंधेरे में मुकेश बाइक छोड़कर पुलिस कर्मियों से जान बचाकर किसी तरह भागा। पुलिस कर्मी उसे अब झूठे मुकदमे में बंद करने की धमकी दे रहे हैं। उसकी बाइक भी पुलिसकर्मियों ने चौकी पर ले जाकर खड़ी कर दी है।