विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
अफजलगढ़ (बिजनौर)। एक व्यक्ति ने एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि उसके पासपोर्ट भी आरोपी ने कब्जा लिया।
गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी हेमराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला नेजा सराय निवासी एक एजेंट ने उसके बेटे धर्मेंद्र कुमार को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पासपोर्ट भी आरोपी के ही पास है। पीड़ित का कहना है कि एजेंट ने उसे सऊदी भेजने की बात कही थी। इसके लिए एजेंट ने डेढ़ लाख और पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया। दो माह बीतने के बाद भी उसने विदेश नहीं भेजा। उसे फर्जी वीजा पकड़ा दी। जांच करने में वीजा के फर्जीवाड़ा होने का खुलासा हुआ। आरोप है कि न तो रकम वापिस कर रहा है और न ही पासपोर्ट वापिस दे रहा है। उसे फर्जी हस्ताक्षर किया चेक देकर चक्कर कटा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल फतेह सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।