फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ से किया जाएगा जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एएनएम से स्थानांतरण के नाम पर रुपये मांगने वाले एसीएमओ को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र की एक एएनएम के स्थानांतरण के लिए विधायक लोकेंद्र चौहान का लैटर पैड लगाया था। एएनएम का आरोप है कि एसीएमओ डा.रोहताश उनसे स्थानांतरण के नाम पर 20 हजार रुपये मांग रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र चौहान से की थी। लोकेंद्र चौहान ने बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई थी। इस पर सीएमओ ने तुरंत की एएनएम का स्थानांतरण कर दिया था। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि वह शुक्रवार को जिले से बाहर थे, इसलिए कार्रवाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि एसीएमओ को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा। वहीं एसीएमओ डा.रोहताश का कहना है कि उन पर लगाए सारे आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें