फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेने को लेकर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन पर पथराव, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
मोहल्ला नेजो सराय में रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे भी चले। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहल्ला नेजो सराय निवासी साजिद उर्फ काले पुत्र मुन्ना कुरैशी का पड़ोसी सलीम पर रुपये का लेनदेन है। आरोप है कि बुधवार को उसने अपने रुपये मांगे तो दोनों में कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी लाठी डंडे लेकर आ गए। पथराव भी हुआ। विवाद में सलीम पक्ष की ओर से बिलाल जबकि दूसरे पक्ष की ओर से साजिद उर्फ काले घायल हो गये। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शकील ने दानिश, साजिद उर्फ काला, आरिफ उसके पिता सादिक उर्फ मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, सादिक उर्फ मुन्ना ने शकील, बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें