फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में बिना बुलाए आने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

गजरौलाशिव। थाना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा निवासी रियासत की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह में गांव के ही अकबर का साला फइम बिना बुलाए आया था। बारात के विदा होने के बाद रियासत पक्ष ने फइम के निकाह में शामिल होने पर एतराज जताया। इस पर विवाद बढ़ गया। रियासत पक्ष तथा अकबर व फईम पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। किसी ने डायल 100 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद में एक पक्ष के अकबर व फईम तथा दूसरे पक्ष के इमरान, शौकत व लियाकत घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें