हल्दौर। गांव सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति पर स्वयं को घायल कर थाने में झूठी शिकायत करके उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी। सुल्तानपुर निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के एक युवक से उसका प्रेम विवाह हुआ। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीने लगा। आरोप लगाया कि शराब के नशे में उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जिस पर वह अपने मायके आ गयी। महिला ने अपने को निर्दोष बताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।