फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहक्लेश में युवक ने जहर खाया
विज्ञापन

नूरपुर। गृहक्लेश के चलते एक युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को गांव फैजपुर निवासी नितिन की अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बड़े भाई ने नितिन को डांट दिया। भाई की डांट से नाराज होकर नितिन ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें