फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव और हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती। गांव चंदोक स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शिवजी के त्रिशूल और हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में प्राइमरी स्कूल के पास शिव मंदिर है। बृहस्पतिवार की शाम ग्रामीण टिंकू शर्मा, सूरजभान, सत्यवीर, जोगेंद्र, दिनेश कुमार, नीटू, मोहित आदि संध्या आरती के लिए पहुंचे तो शिव जी और हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। ग्रामीणों के मुताबिक शिव जी के त्रिशूल तथा पर्वत उठाए हनुमान जी के हाथ को क्षतिग्रस्त कर वहीं पर डाल दिया गया। यह खबर गांव में फैल गई। मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें