फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजों पर जमानत कराने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजों पर जमानत कराने वाले को दबोचा
विज्ञापन

चांदपुर। पुलिस ने कोर्ट से फर्जी कागजों पर जमानत कराकर जेल से बाहर आए वारंटी को दबोच कर चालान कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गांव सैंदवार निवासी लाल बहादुर के कई वर्ष पूर्व कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। वह सुप्रीम कोर्ट से फर्जी कागजों पर जमानत कराकर फरार चल रहा था। स्याऊ तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को धोखा देने के लिए उसने खुद को कृष्णा नगर सलेमपुर राजपूताना जिला हरिद्वार का रहने वाला बताया। गांव सैंदवार निवासी योगेश कुमार, अजीत कुमार ने आरोपी की गांव सैंदवार निवासी लाल बहादुर के रूप में पुष्टि की। आरोपी के 26 जून 2013 से वारंट जारी हुए थे। फर्जी नाम से आईडी बनवाकर हरिद्वार में छिपकर रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें