फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का मकान गिरा, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। गांव शाहपुर मिल्क निवासी किसान मुख्तयार पुत्र सिकंदर का शुक्रवार को हुई तेज बारिश और हवा के चलते पक्का मकान भरभाकर गिर पड़ा। इससे लाखों का नुकसान हो गया। शुक्रवार की दोपहर अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मुख्तयार का मकान गिर पड़ा। दोनों पति पत्नी पशुओं को पशुशाला में बांध रहे थे। गनीमत रही कि मुख्तयार बाल-बाल बच गए। मकान के गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। बाइक व चारपाई और घरेलू समान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें