छापे में गोवंश के अवशेष मिले
कोतवाली देहात। पुलिस ने बुधवार रात गोकशी की सूचना पर गांव करौंदा पच्दू के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने मौके से एक कटे गोवंश के अवशेष व दो जिंदा बछड़े बरामद किए हैं। फरार नौ आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस गोवंश के अवशेष व दोनों बछड़ों को थाने ले आई। फरार हुए आरोपी अजीम, वसीम, अनीश, विशाल, इंतजार, इकबाल, फरीद, मुजम्मिल , मुरसलीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बरामद गोवंश अवशेष का पशु चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सीय परीक्षण कराकर दबा दिया, जबकि जिंदा दोनों बछड़ों को सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई की जा रही है।