फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कैशियर पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

रेहड़। गांव मोहद्दीनपुर निवासी रिंकू पुत्र पाकेश ने एलडीएम से की शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बचत खाता बैंक शाखा में है। 18 जून को वह अपने खाते से कैश निकालने आया था। किंतु कैशियर ने कैश न होने का बहाना बनाकर उसे टरका दिया। वह मंगलवार 19 जून को फिर से बैंक में कैश लेने पहुंचा। तब कैशियर बोला तूने कल ही अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले हैं। जिसकी पासबुक में एंट्री भी है। जब वह ग्रामीणों को बैंक लेकर पहुंचा तो कैशियर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ग्रामीण रेवती, पाकेश, विनय आदि का आरोप है कि कैशियर इससे पहले भी धोखाधड़ी की कई घटना कर चुका है। जिसकी पहले भी शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने एलडीएम से जांच कर कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाइ है। उधर शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार का कहना है की तकनीकी खामी के चलते ऐसा हुआ है। अभिलेख देखे जा रहे हैं। ग्राहक की रकम को वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें