फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । ग्राम प्रधान के पुत्र मेडिकल के छात्र को दरोगा ने पीट दिया। विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन

राजारामपुर के ग्राम प्रधान शाहिद एडवोकेट का पुत्र उबैद बीएएमएस का छात्र है। परिजनों का कहना है कि उबैद बाइक से अपने साथियों के साथ जा रहा था। वह जाम में फंस गया। थाने के एक दरोगा ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की और दरोगा मेडिकल छात्र को थाने ले गए। बड़ी संख्या में राजारामपुर के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा किया। बसपा नेता शाहनवाज खां, निवर्तमान चेयरमैन मुअज्जम खां की उपस्थिति में ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने दरोगा के व्यवहार का विरोध करते हुए छात्र को अकारण पीटने व थाने ले जाने का विरोध किया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। थाने पहुंची भीड़ ने एसएसआई के साथ अभद्रता की । होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने पर पुलिस ने लाठियां फटकाराते हुए भीड़ को थाने से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें