युवकों ने महिला के कुंडल ठगे
हल्दौर। गांव सुल्तानपुर आबाद निवासी हुकुम सिंह की पत्नी राजवंती देवी शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे अपनी बुखार की दवाई लेने हल्दौर गई थी। आरोप है कि महिला को रास्ते में दो युवक मिले। इनमें से एक ने महिला से एक रुपया मांगा तो महिला ने अपने पास खुले पैसे न होने इंकार कर दिया। दूसरे व्यक्ति ने महिला से उसके सोने के कुंडल की सफाई करने को कहा तो महिला ने अपने कानों के सोने के कुंडल दे दिए। दोनों व्यक्ति महिला के सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।