फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से विवाद कर प्रेमिका ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से हो गई नोकझोंक तो काट ली हाथ की नस
विज्ञापन

जख्मी हालत में अस्पताल पहुंची, बिना इलाज ही वापस लौट गई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका को इस कदर गुस्सा आया कि उसने हाथ की नस काटने की कोशिश की। जख्मी हालत में सीएचसी पहुंची, लेकिन फिर बिना इलाज कराए वापस लौट गई। युवती के झगड़े की बात को सुनकर हर शख्स दंग रह गया। पुलिस को मामले से अवगत नहीं कराया गया है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिन युवती का अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मोबाइल पर बातचीत में भी जबरदस्त झड़पें हुईं। प्रेमी के व्यवहार से वह बुरी तरह झुंझला गई। मन में नस काटकर जान देने का ख्याल आ गया। रोते हुए प्रेमिका ने हाथ पर चाकू से वार कर दिया। खून से तरबतर युवती इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसकी हालत देखकर हर कोई चकित रह गया। कुछ देर वह सीएचसी में बैठकर रोती रही। बाद में बिना इलाज कराये ही वापस लौट गई। इसकी भनक पुलिस तक को नहीं लगी। न ही किसी तरह की मसले में कोई कानूनी कार्रवाई की गई। परिजन भी बदनामी की वजह से खामोश हो गए। बात को दबाने में ही उन्होंने भलाई समझी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें