फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और उसकी पुत्री ने पुलिस को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और बेटी ने किया पुलिस पर हमला
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जाब्तागंज निवासी एक महिला और उसकी पुत्री पड़ोसी के झगड़ा करने की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं। पुलिस उन्हें साथ लेकर मौके पर पहुंची तो महिला और उसकी पुत्री ने विरोधी पक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए अभद्रता की। साथ गए पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो दोनों उन्हीं से भिड़ गईं। इस पर पुलिसकर्मी सचिन व नरेश ने मोबाइल में उनकी हरकत कैद करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों बिफर गईं और पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर उनकी राइफल छीनने का प्रयास किया। सूचना मिलने पहुंची महिला पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी पुत्री चकमा दे गई। सिपाही सचिन और नरेश की ओर से महिला और उसकी पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें