फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बेनामे के नाम पर पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के बैनामे के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

नगीना। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी अधिवक्ता शादाब अहमद ने बताया कि मोहल्ला कायस्थ सराय नगीना निवासी आरोपी शुऐब से उनकी पहले से जान पहचान थी। उसने मोहल्ला पटेरी स्थित मकान को अपना बताते हुए बेचने की इच्छा जाहिर की थी। इसे शादाब ने खरीदना तय किया। सौदा शुऐब और शादाब के बीच सात लाख रुपये में हुआ। अलग-अलग तारीखों पर शादाब ने शुऐब को नकद और बैंक के जरिए साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए। लेकिन वादे के मुताबिक़ शुऐब ने मकान का बैनामा नहीं किया। बल्कि शादाब को बताया कि मकान उसकी पत्नी के नाम है और वह बैनामा करने को तैयार नहीं है। शुऐब ने रुपये मांगने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मकान का झांसा देकर उनके साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। अधिवक्ता शादाब ने थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर न्यायालय की शराण ली। शुऐब के विरुद्ध धोखाधड़ी से रुपये हड़पने और दो साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें