आरामशीन पर प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी, सील किया
बिजनौर। एसडीएम बृजेश सिंह ने कस्बा झालू में दो आरामशीनों पर छापे मारकर प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी। एक आरा मशीन पर स्टॉक से ज्यादा माल मिला। एसडीएम ने एक आरामशीन को सील कर दिया और दूसरे पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में खलबली मची रही।
एडीएम बृजेश सिंह सोमवार को अपनी टीम व हल्दौर मंडी समिति सचिव नीतीश मलिक के साथ कस्बा झालू पहुंचे। उन्होंने खुर्शीदा अंजुम व मैसर्स दिलशाद आरामशीन पर छापा मारा। दिलशाद आरामशीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अवैध रूप से रखी मिली। वहां मौजूद कर्मचारियों से लकड़ी के बारे में मालूम किया तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने आरामशीन संचालक के बाहर होने की बात बताई। कहा कि लकड़ी के बारे में वे ही बता सकते हैं। एसडीएम ने आरामशीन को सील कर दिया। खुर्शीदा अंजुम आरामशीन पर भी लकड़ी का अवैध स्टॉक मिला और भी खामियां भी0 मिलीं। एसडीएम ने दोनों आरा मशीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मैसर्स दिलशाद आरा मशीन के स्वामी को प्रतिबंधित लकड़ी के कागज दिखाने के भी आदेश दिए हैं। कहा कि कागज न दिखाने तक उनकी आरा मशीन सील रहेगी।