अमरोहा। जान से मारने की धमकी की शिकायत एसपी को शिकायती पत्र देकर की गई है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव चचौरा की रहनी वाले अन्नो पत्नी जाफर का कहना है कि वह अपने पिता की एकमात्र पुत्री है। गांव के ही कुछ लोंगों ने उसके पिता को बहला फुसलाकर जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया। इसका विरोध करने पर उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। महिला का आस्त्रत्त्रोप है कि अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की मांग की गई है।