फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख की शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्राइम ब्रांच और स्योहारा पुलिस ने गांव कमाला के जंगल में छापा मारकर 18 लाख रुपये की शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया जबकि एक आरोपी भाग निकला। तस्करों में गैंगस्टर का आरोपी रजनीश भी शामिल है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे भी बरामद किए है।
विज्ञापन

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक स्योहारा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गांव कमाला के जंगल में एक गन्ने के एक खेत में तस्करी के लिए लाकर जमा की गई देशी शराब की 520 पेटी बरामद की। पकड़ी गई शराब में 24960 पव्वे पटियाला मार्का देशी शराब के है। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रुपये हैं। पुलिस ने मौके से नूरपुर थाने के गांव विशनपुरा निवासी रजनीश और चेलापुर निवासी विकेश को दबोचा है। दोनों के पास से दो तमंचे बरामद हुए है। गांव आलमपुर एडवा निवासी तस्कर जितेंद्र उर्फ बुल्ला मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया रजनीश शराब का बड़ा तस्कर है। शराब के अवैध कारोबार के मामले में उस पर गैंगस्टर लगी हुई है। इसके बावजूद वह चोरी छिपे शराब की तस्करी कर रहा था। स्योहारा, नूरपुर समेत जिले भर में वह शराब की तस्करी कर रहा था। एसपी देहात के मुताबिक शराब का जखीरा पकड़ने वाले एसओ स्योहारा अरिहंत सिद्घार्थ समेत पूरी टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें