फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर का पता कर एटीएम खाते से तीस हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। गांव उद्योवाला निवासी ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पास 28 मई को एक फोन आया। फोन पर कहा गया कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। यदि वह एटीएम को चालू रखना चाहते हैं, तो अपना एटीएम नंबर बता दें। वह पीएनबी की मेन शाखा से प्रबंधक बोल रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेकर ओमपाल सिंह ने फोन पर ही अपना एटीएम नंबर बता दिया। आरोप है कि नंबर लेने के बाद फोनकर्ता ने धन्यवाद भी बोला। कहा कि अब उनका नंबर बंद नहीं होगा, लेकिन कुछ ही देर के बाद उनके फोन पर मैसेज आ गया कि उनके खाते से 29 हजार 900 रुपये निकल गए हैं। बैंक में जाकर पता करने पर फिर कुछ नहीं किया। प्रबंधक ने बताया कि उनके बैंक से इस प्रकार से किसी का भी कोई फोन नहीं जाता है। वह सभी ग्राहकों को बताते है कि वह किसी भी अपने खाते, एटीएम को नंबर न दें। वह इसमें कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें