फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में जहरीला पदार्थ डालने से मछली मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव हरपुर के तालाब में पाली जा रही मछलियों को जहर डाल कर मार दिया गया। मत्स्य पालक राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष को पत्र दे कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया कि गांव हरपुर में करीब आठ बीघे में तालाब है। तालाब में उसने मछली पाल रखी हैं। 26 फरवरी को उसका पुत्र रवि तालाब पर गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी से मछली पकड़ रखी थी। इस पर उसके पुत्र से आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। उन्होंने उसे भुगतने की धमकी दी थी। 27 फरवरी की रात को तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया। इस कारण तालाब में पल रही सभी मछली मर गई। इससे उसे करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें