फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लाखों के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लाखों के जेवर लूटे
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। बाइक सवार दो बदमाशों एक दंपति से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
गांव भगवानपुर रैनी निवासी पंकजराज सिंह के बेटे अंकित विश्नोई की बुधवार को बारात जानी थी। शादी के लिए पंकजराज सिंह अपनी पत्नी मंजू का साथ मंगलवार को स्योहारा आए थे। उन्होंने दोपहर में करीब एक एक बजे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के लाकर में रखे अपने जेवर निकले । दोनों बाइक से अपने गांव वापिस जा रहे थे। गांव मंडोरी के मोड़ पर पीछे से आई बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी मंजू को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। एक बदमाश ने ने मंजू के हाथ से उसका बैग छीन लिया। बैग में छह सोने की चूड़ी दो गले के सोने के पैंडल, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब तथा नकदी थी। बाइक सवार युवक वापस तेजी से स्योहारा की ओर को भाग गए। घटना के बाद पंकजराज ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी पर कोई बदमाश हाथ नहीं आया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है । बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें