मामूली बात पर युवक को गोली मारी
हीमपुर दीपा। गांव सब्दलपुर में शुक्रवार सुबह को रेहरा निवासी आसिफ दुकान से पकोड़ी लेने जा रहा था, तभी गांव के शाहिद ने उसे गोली मार दी। गोली पैर में लगने से आसिफ घायल हो गया। उसे सीएचसी चांदपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोप है कि शाहिद का पिता रशीद चाऊमीन की दुकान चलाता है। दो दिन पूर्व रशीद और आसिफ में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी विवाद में उसने आसिफ को गोली मार दी। पुलिस ने रशीद की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।