आम के बाग में मिला युवक का शव
शेरकोट (बिजनौर)। सोमवार दुपहर करीब दो बजे हरेवली मार्ग स्थित थाने के ठीक सामने आम के बाग में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव कई स्थानों से जंगली जानवरों ने खा रखा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर नाकाम रही। युवक की आयु करीब 32 वर्ष थी। शव के पास से नमकीन व गिलास पड़े मिले हैं। शव पर काले रंग की पेंट व कत्थई शर्ट है। पुलिस ने अनुमान जताया कि युवक को शराब पिलाने के बाद मौत के घाट उतारा गया है।