महिला के गले से चेन झपट ले गए बाइकर्स
नजीबाबाद। चांदनी बैंक्वेट हॉल के निकट बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन खींच कर फरार हो गए। गोविंद नगर कॉलोनी निवासी कुसुम लता अपनी पुत्री के साथ जा रही थी। शनिवार चांदनी बैंक्ेवट हॉल के निकट पहुंची तभी दो बाइक सवार उनके पीछे से आए और गले की चेन खींच कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।