बास्टा में बंद मकान से चोरी
चांदपुर/बास्टा। बास्टा के मोहल्ला बीबीपुरा निवासी गुच्छन खां अपने परिवार के साथ दिल्ली एक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। चोर मेन गेट का कुंडा काटकर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखी सेफ से नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। दिल्ली से लौटने पर मकान मालिक ने देखा कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। सेफ खुली है। उसमें से करीब 25 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी, सोने की नथ, टीका, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की एक जोड़ी पायल, गले की चेन, चार चांदी की अंगूठी आदि समान गायब मिला। गुच्छन की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।