फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए एक लाख 65 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर ठग ने उसके बचत बैंक खाते से एक लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला अहमद खेल निवासी कादिर का खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा किरतपुर में है। कादिर के अनुसार 11 सितंबर को वह एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। उस समय एटीएम कक्ष में एक अन्य युवक मौजूद था। आरोपी ने उससे उसका डेबिट कार्ड मांगा तथा बदल कर दूसरा डेबिट कार्ड उसे थमा दिया। 11 से 13 सितंबर के बीच उसके खाते से एक लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकालने का मेसेज मोबाइल पर आया। कादिर ने रिपोर्ट दर्ज करने तथा एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें