फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से चोरी हुआ ट्रक नजीबाबाद पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। देहरादून से चोरी हुआ टाटा 407 मिनी ट्रक नजीबाबाद पुलिस ने कबाड़ी बाजार से बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन चोरों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में चोरी के वाहन रातों-रात काटने का सिलसिला जारी है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी डीएस धामा के निर्देशन में जाब्तागंज पुलिस चौकी प्रभारी संजय यादव ने टीम के साथ पालोमल कॉलोनी स्थित कबाड़ी बाजार में छापा मारा। पुलिस ने छापे के दौरान देहरादून से चोरी किया गया वाहन टाटा 407 मिनी ट्रक और उसे चुराकर लाए दो लोगों को हिरासत में लिया। कबाड़ी बाजार के युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी देहरादून से चोरी किए गए वाहन कबाड़ी बाजार में काटे जा चुके हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया युवक देहरादून के पटेल नगर निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

लावरिस वाहन के प्रति पुलिस उदासीन
नजीबाबाद। आदर्श नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे 15 दिन से एक लावारिस वाहन (टैक्सी) खड़ा है। सुरमई रंग के यूपी 20एई 7235 काफी समय से लावारिस खड़े होने की सूचना क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी। सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन का फोटो लिया। लेकिन वाहन को कब्जे में लेने तथा वाहन के बारे में छानबीन करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें