फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर।अतरासी रोड पर गुरुवार को एक युवक गंभीर रुप से घायल हालत में पड़ा मिला। जिसे 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अतरासी रोड पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कूबी के पास घायलावस्था में एक युवक पड़ा हुआ था । राहगीर ने डायल सौ को सूचना दी। पुलिस ने युवक को लहूलुहान देखा तो तुरंत 108 नंबर को फोन करके बुला लिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पहचान पत्र के आधार पर घायल की पहचान राणा प्रताप पुत्र मोतीचंद मकान नंबर 6 शक्ल तेल थाना सरायमीर तहसील निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। कयास लगाया जा रहा कि वह इस क्षेत्र में कहीं मजदूरी का कार्य करता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें