मकान में छापा, मांस बरामद
कोतवाली देहात। पुलिस ने गांव करौंदा पचदू में एक मकान पर छापा मारकर 40 किलो मांस और पशु काटने में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी, तराजू, बाट आदि सामान बरामद किया है। सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दरोगा गजेंद्र सिंह को किसी ने सूचना दी कि गांव करौंदा पचदू में शाहनवाज उर्फ शानू के घर पर गाय काटी जा गई है। पुलिस ने सूचना पर गांव में जाकर शानू के घर पर छापा मारा। पुलिस को आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शानू के घर से लगभग 40 किलो मांस गाय काटने प्रयोग किए गए छुरी, तराजू, बाट आदि भी बरामद किया। शाहनवाज उर्फ शानू, गुड्डू, भूरा, शकील अहमद, अकील, नशील, मुजम्मिल, उस्मान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।