फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर कब्जा करने की नियत से किसान की 13 बीघा गन्ने की फसल जोती

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। ग्राम पंचायत अजीमुल्लानगर कादराबाद के नरेंद्र सिंह पुत्र मुंशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही उसका 13 बीघा का खेत है। जिस पर हाईकोर्ट से स्टे है। 1972 में एसडीएम के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने इस जमीन पर उसे कब्जा दिलाया था। कब्जा दिलाकर किसी को भी भूमि पर हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया था। तब से वह वह खेती कर रहा है। आरोप है कि 20 मई की रात 15 लोगों ने उसके गन्ने की लहलाती फसल पर ट्रैक्टर से जोत दिया। पता लगाने पर जब उसने इनका विरोध किया तो आरोपी जमीन छोड़ने की धमकी देने लगे। जमीन न छोड़ने की स्थिति में जान से मारने तक धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सतीश, निकेश, दलजीत, नरवैल, राजेश, शैलेंद्र को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर, एसआई दीपचंद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें