फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कारी को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एडीजे पोक्सो एक्ट मुमताज अली ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी युवक को दस वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सलीम अख्तर के अनुसार कस्बा धामपुर में नाबालिग लड़की के साथ धामपुर के ही मोहल्ला साहूवान निवासी विशाल ने चाकू से आतंकित कर बलात्कार किया गया था। पीड़िता को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। उसे डराया गया व उसे फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कॉलेज भी नहीं जाने दिया गया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने अगस्त 2014 में दर्ज कराई थी। इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने विशाल को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें