चांदपुर (ब्यूरो)। एक मोहल्ला निवासी ने दूसरे मोहल्ले निवासी के तीन युवकों पर खेत में काम कर रही मां और रिश्तेदार लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां और रिश्तेदार की लड़की अपने खेत में धनिए की नराई कर रहीं थी। वह स्वयं भी खेत पर घूमने गया था। तीन युवक खेत पर आकर उनसे छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ और गाली गलौज करने को मना किया कि तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। पीछा करते आरोपियों के घर तक पहुंचे तो आरोपियों ने कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों ने आकर बचाया।