फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाराज मजदूर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। रक्षाबंधन पर पत्नी से नाराज होकर घर से निकले मजदूर का शव गांगन नदी में मिला।
विज्ञापन

गांव सादिकाबाद निवासी नरेश कुमार (45) पांच दिन पूर्व रक्षाबंधन के दिन से लापता था। पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी के रक्षाबंधन के दिन मायके जाने को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हो गई थी, जिससे नाराज होकर नरेश घर से निकल गया था। मजदूर के घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पांच दिन बाद कासमपुर लेखराज श्मशान घाट के पास गांगन नदी में ग्रामीणों ने एक शव को बहता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव गली सड़ी अवस्था में था। ग्रामीणों ने कपड़ों आदि से उसकी शिनाख्त की। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना हैं कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें