युवती को बदनाम करने के लिए चिपकाए पैम्फलेट
मंडावर (बिजनौर)। इलाके के एक गांव के एक युवक ने गांव में कई जगह पैम्फलेट चिपकाकर दूसरे समुदाय की एक युवती को बदनाम करने की कोशिश की। सुबह ग्रामीणों ने पैम्फलेट देखे। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में युवक ने माफी मांग ली। युवती की मां ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
गांव की महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही अनिल उर्फ सीटू ने उसकी पुत्री को बदनाम करने के लिए उसकी शादी जल्दी करने की बात लिखी है। बुधवार रात गांव में 50 से ज्यादा पैम्फलेट चिपका दिए गए। बृहस्पतिवार को गांव में प्रधान के सामने पंचायत हुई। इसमें युवक ने माफी मांगी। ग्राम प्रधान नरेंद्र उर्फ बबलू ने बताया कि दोनों पक्षों मे समझौता हो गया था।