फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट केस को वापस न लेने पर चार लोगों पर जान से हमला करने का आरोप, रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के चार लोगों पर कोर्ट के आदेश पर एससीएसटी एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि थाने के एक गांव में अनुसूचित जाति परिवार की नाबालिग लड़की के साथ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई थी। केस कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी के पुत्र सहित चार लोगों पर 20 दिसंबर की रात घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया। 21 दिसंबर की सुबह आरोपी एक बार फिर घर में घुस आए और उस पर जानलेवा कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रोहन चौहान, धीरेश चौहान, वीरेंद्र कुुमार व अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें