फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। इंस्पेक्टर विनय कुमार के मुताबिक सोमवार रात बास्टा रोड पर एक विवाह मंडप के पास गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में मुरादाबाद जिले के थाना मुंडा पांडे के गांव खानपुर निवासी मोहम्मद रफी, रामपुर निवासी रवि यादव शामिल हैं। पुलिस ने मोहम्मद रफी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, रवि यादव के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं तथा अनेक आपराधिक मामलों में वांछित हैं। पुलिस ने चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी वांछित सरफराज उर्फ गामा को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें