बिजनौर। तमंचे के बल पर एक व्यक्ति ने गांव की ही महिला से घर में घुसकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर महिला व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह दिन में अपने घर में आंगन में बैठी काम कर रही थी। उसका पति काम पर गया था। इस बीच गांव का ही शाहिद घर में आ गया और उसे जबरन कमरे में ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो शाहिद ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब उसका पति आया तो आपबीती बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।