फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धामपुर हुसैनपुर में एक व्यक्ति पर एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव पुराना धामपुर हुुसैन के शमशेर सिंह ने गांव के एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीओ के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मामला सात सितंबर का है। रिपोर्ट में बताया कि जब वह गांव में अपनी जमीन पर काम कर रहा था तो गांव के सलीम की शिकायत पर गांव के प्रधान नासिर ने मोके पर जाकर काम को रूकवा दिया था।जब उसने प्रधान से पूछा कि काम को किसकी शिकायत पर रूकवाया गया है। प्रधान द्वारा सही बताने पर गांव के सलीम ने शमशेर के साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें