फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहददीनपुर में खेत पर सो रहे व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गांव मोहिद्दीनपुर में खेत पर अपने दोस्त के साथ सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक के बाएं कंधे पर लगी है। घटना के बाद से उसका दोस्त गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके से तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मोहीद्दीनपुर निवासी मेहरवान चौहान ने बताया की उनके खेत पर बोरिंग का काम चल रहा है। बोरिंग के सामान की जंगल में रखवाली करने के लिए बुधवार रात वह खेत पर सोने आया था। लेकिन रात के करीब साढ़े दस बजे उसका छोटा भाई सुनील चौहान (32) पुत्र स्व. राम सिंह गांव निवासी दोस्त भूदेव शर्मा पुत्र हरस्वरूप शर्मा के साथ खेत पर पहुंचा। सुनील ने उसे घर भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि चारपाई पर उसके भाई सुनील का रक्तरंजित शव पड़ा था। बदहवास हालत में वह घर की ओर दौड़ पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल के पास से ही 12 बोर के तीन कारतूस पड़े मिले।

डॉग स्क्वायड टीम ने भी की जांच
सूचना पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा कि पुलिस जांच करने के बाद ही कुछ बता सकती है। पुलिस को तलाशी में युवक के पास से लगभग तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन, उसकी बाइक वहीं खड़ी मिली। एसओ रमेश सिंह का कहना है कि सुनील की हत्या उस समय की गई है। जब वह सो रहा था। गोली सुनील के बाएं कंधे पर लगी है। मेहरवान सिंह की ओर से दी गयी तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


युवक के दोस्त की तलाश कर रही पुलिस
तीन वर्ष पहले मेहरवान के बड़े भाई महेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। सुनील शादीशुुदा और पांच बच्चों का पिता था। पुलिस को शक है कि सुनील की गोली मारकर हत्या भूदेव ने की है। पुलिस भूदेव का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मेहरवान से भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें