फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटा , गर्म तेल डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कस्बा झालू में बस स्टैंड पर मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी दिलशाद अहमद की चाय की दुकान है। दिलशाद के मुताबिक बुधवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे नशे की हालत में तीन युवक बाइक से दुकान पर आए। युवकों ने उससे बीड़ी का बंडल और माचिस खरीदी। आरोप है कि उसने पैसे मांगे तो तीनों युवकों ने उसे लात घूंसों से पीटा। उसके ऊपर कढ़ाई का गर्म तेल डाल दिया और फरार हो गए। झुलसे दिलशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दिलशाद के भाई अकरम ने इस मामले में झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी अनिवेश उर्फ गोला, अनुराग एवं गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें