नांगलसोती। हरिद्वार बीएचएल में नौकरी कर रहे नांगलसोती के युवक ने कंपनी परिसर में आत्महत्या कर ली। नांगलसोती के मोहल्ला बड़तला निवासी सुशील कुमार का 19 वर्षीय पुत्र अंकित हरिद्वार में बीएचएल कंपनी में नौकरी करता था। वह कंपनी के ही एक कमरे में रह रहा था। रविवार को युवक कमरे में मृत मिला। कंपनी कर्मचारियों ने प्रबंधन को अंकित द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी। कंपनी के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उधर, परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। अंकित ने आत्महत्या क्यों की यह रहस्य बना हुआ है।