नजीबाबाद। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीएनएस अरिहंत स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ छात्र को बुरी तरह पीटने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीएनएस अरिहंत स्कूल के कक्षा आठ के छात्र नवीन कुमार वालियान को कंप्यूटर शिक्षक अमित कुमार ने बुधवार को स्कूल कक्ष में बुरी तरह पीटा। गांव अमाननगर निवासी पीड़ित छात्र के पिता प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों के साथ कासमियां इंटर कॉलेज पहुंचकर एसपी प्रभाकर चौधरी को शिक्षक द्वारा अकारण नवीन को पीटने की शिकायत करते हुए चोट दिखाईं। अभिभावक और ग्रामीणों का आरोप था कि बृहस्पतिवार को जब वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने उनसे अभद्रता की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभिभावक की ओर से छात्र को पीटने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।