फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों ने बड़ी चालाकी से दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। पुलिस का मानना है कि कातिल कई दिन से सास-बहू को ठिकाने लगाने का प्लान बना रहे थे। वह इस इंतजार में थे कि घर पर दोनों अकेली हो मिलें। बुधवार को कातिलों को यह मौका मिल गया। घटना के दौरान घर में तेज आवाज में टीवी चल रहा था। टीवी की तेज आवाज के कारण दोनों की चीख की आवाज भी बाहर तक नहीं जा सकी। पुलिस मान रही है कि दोनों की हत्या करने में चार से पांच कातिल घर में घुसे होंगे। घर के मेन गेट के अलावा कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। कातिल आसानी से घर में घुसे और घटना को अंजाम देकर चले गए। पुलिस को जानकारी मिली है कि योगेश की एक शादी पहले भी हुई थी। उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है कि कहीं पहली पत्नी की वजह से तो ये कत्ल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें