फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोली के साथ एक बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नागल सोती थाने के गांव गौसपुर निवासी आशीष कुमार गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद था। जमानत कराकर वह कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक आशीष शनिवार को जेल में अपने साथियों को नशे की गोली देने जा रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई । पुलिस ने जेल जाने से पहले ही आशीष को जीजीआईसी स्कूल के पास से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 260 ग्राम नशे की गोली मिली है। पुलिस के मुताबिक आशीष के खिलाफ चोरी के भी कई मुकदमे दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि उसने काली पन्नी में गोली की ऐसी पैकिंग कर रखी थी कि किसी को उस पर शक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें