फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी से साजिश रचकर बदमाशों से कराई थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने बदमाशों से कराई थी डॉक्टर सुनील की हत्या
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)।
नई कालोनी निवासी निजी चिकित्सक डा. सुनील कुमार सैनी हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रचकर बदमाशों से कराई थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और एक बदमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है जबकि एक अन्य फरार है।
एसओ विजय कुमार के मुताबिक सुनील हत्याकांड को खोलने में सर्विलांस टीम के सहयोग से कामयाबी पाई है। बताया कि सुनील कुमार का अपनी पत्नी से एक साल से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके में धनौरा मंडी जेपी नगर में रह रही थी। वह केवल पत्नी को महीने का गुजारा दिया करता था। दोनों के दो बच्चे है। विवाह से पहले से ही उसका अकबरपुर पट्टी नौगावां सादात जेपीनगर निवासी सुंदर लाल उर्फ गुड्डू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर सुनील पत्नी नीतू के साथ मारपीट करता था। जिस पर वह अपने मायके जाकर रहने लगी थी। एक दिन नीतू ने अपने प्रेमी सुंदरलाल से सुनील से छुटकारा दिलाने की बात कही। इस पर सुंदरलाल ने जेपीनगर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ ऐबदार से 40 हजार में सुनील की हत्या का सौदा किया। इस प्लान के तहत सुंदरलाल, भजनपुरी जेपीनगर निवासी अंकित कुमार और एक हिस्ट्रीशीटर को 18 जुलाई को बाइक से कालागढ़ पहुंचे। रात में लगभग 11-12 बजे के बीच सुनील के आवास पर जाकर जाली को काटकर दरवाजा खोल दिया और अंदर घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। उसके पेट को भी काट डाला। रात में ही तीनों बाइक से कालागढ़ से चले गए। बदमाशों ने जिस कपड़े से हाथ साफ किए उसे भी सूखा स्रोत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए प्रेमी सुंदरलाल और अंकित को पुलिस कोटद्वार मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने ले गई है। जबकि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में है। एसओ ने बताया कि सुनील की पत्नी की भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसका शुक्रवार को चालान होगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,201 और 120 बी मे मुकदमा दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें