फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बैंक प्रबधंक व स्टाफ पर लगाया रूपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक और स्टाफ पर पैसे हड़पने का आरोप
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव पैजनियां निवासी एक महिला ने बैंक प्रबंधक व स्टाफ पर अपने खाते से 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया हैं।
गांव पैजनियां निवासी जागेश त्यागी की पत्नी लीला देवी का गांव मीमला मुस्तफाबाद के पीएनबी में खाता है। महिला का कहना है कि वह अशिक्षित हैं। वह अंगूठा लगाकर बैंक से लेनदेन करती है। 22 दिसंबर 2015 को महिला के खाते में 35,612 रुपये थे। 18 नबंवर 2016 को महिला अपने खाते में नौ हजार रुपये जमा करने पहुंची। महिला ने अपनी पासबुक पर एंट्री कराई तो महिला को 28 दिसंबर 2015 को उसके खाते से 30 हजार रुपये निकलने का पता चला। खाते से रकम निकालने की जानकारी मिलने पर महिला ने इसकी शिकायत कई बार बैंक प्रबंधक से की। समस्या का समाधान न होने पर पीड़ित महिला को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। महिला ने बैंक मैनेजर व उसके स्टाफ पर अपने खाते से 30 हजार रकम अवैध रूप से निकालकर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर न्यायालय ने संबंधित बैंक को इस संबंध में नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। शाखा प्रबंधक मोनू कुमार का कहना है कि मामला उनके कार्यकाल का नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें