मंडावली। ट्रक चालक की सूझबूझ से मंडावली क्षेत्र में राहजनी की घटना को बदमाश हाईवे पर पेड़ डालने के बावजूद अंजाम नहीं दे सके।
मंडावली के निकट सोमवार की देर रात बदमाशों ने हाईवे पर पेड़ डालकर लूटपाट का प्रयास किया। नजीबाबाद से मंडावली जा रहे ट्रक के चालक ने मुस्सेपुर के निकट हाईवे पर बदमाशों द्वारा लूटपाट के इरादे से पेड़ डालने की सूचना मंडावली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बदमाश घटना से फरार हो गए। मंडावली पुलिस ने हाईवे से पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उधर, चार दिन पूर्व नांगल-चंदक मार्ग पर बदमाशों ने संपर्क पर पेड़ डालकर एक दंपति सहित कई राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।