फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट
विज्ञापन

नगीना। गुरुवार की शाम मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर माधो उर्फ तिमर पुर निवासी वीरेंद्र अपनी पत्नी गीता व तीन वर्षीय पुत्र अनिकेत के साथ नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा तुर्क अपने ससुराल जा रहा था। करुला नदी पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और धमकाते हुए सात हजार रुपये नगद व उसकी पत्नी के कानों के कुंडल व गले की चेन आदि लूट कर फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है, कि जब बदमाश लूटकर वापस भाग रहे थे। तो उन्होंने बदमाशों की बाइक के नंबर लिख लिए थे। गुरुवार की रात वीरेन्द्र ने बाइक का नंबर बताते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया की घटना के बाद से पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी बीट के पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखने, आम के बागों में रखवाली करने वाले लोगों के नाम पता जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें